उद्यान शाखा में संदिग्ध वर्क ऑर्डर: ऑयल एंड ऑयल–केशव ट्रेडर्स के नाम GR, जांच से बच रहा विभाग
भोपाल। नगर निगम भोपाल की उद्यान शाखा में ऑयल एंड ऑयल और केशव ट्रेडर्स नामक फर्मों के पक्ष में दर्ज कुछ वर्क ऑर्डर और उनसे जुड़े गुड रिसीव (GR) को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। शिकायतकर्ता अक्षय माली द्वारा बार-बार लिखित शिकायतें देने के बावजूद उद्यान शाखा, अकाउंट सेक्शन और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत के दायरे में 26/12/2023 का वर्क ऑर्डर 3311001048 (GR 5000193118, दिनांक 28/12/2023), 06/04/2023 के वर्क ऑर्डर 3311001049 (GR 5000193119) एवं 3311001050 (GR 5000193120, दोनों GR दिनांक 28/12/2023), तथा 07/04/2023 का वर्क ऑर्डर 3311001057 (GR 5000194178, दिनांक 02/05/2023) शामिल हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि विभागीय स्तर पर बताया जा रहा है कि उक्त वर्क ऑर्डर आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए गए, इसके बावजूद उनके विरुद्ध GR दर्ज होना गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। सवाल यह भी है कि बिना वैध वर्क ऑर्डर के गुड रिसीव किसने की और अकाउंट सेक्शन ने इन्हें किस आधार पर स्वीकार किया। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होना अब विभागीय निष्क्रियता और संभावित मिलीभगत पर सवाल खड़े कर रहा है।
