नगर निगम भोपाल वर्कशॉप में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
भोपाल। नगर निगम भोपाल वर्कशॉप में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग नगर निगम भोपाल की वर्कशॉप में पार्ट्स सप्लाई, डेंटिंग–पेंटिंग और स्टाफ प्रबंधन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
कुशल बिजनेस पॉइंट को अनुचित लाभ:
एलआईओ चंचलेश गिरहरे पर अपने निजी संबंधों के आधार पर ग्वालियर की फर्म कुशल बिजनेस पॉइंट को लगातार सप्लाई कार्य दिलाने का आरोप है। फर्म से जुड़े टेंडर, एआरसी, सप्लाई ऑर्डर, रेट लिस्ट और भुगतानों की जांच की मांग की गई है।
डेंटिंग–पेंटिंग में S.K. Industries को फायदा:
छोटा सेटअप होने के बावजूद S.K. Industries को बड़े पैमाने पर डेंटिंग–पेंटिंग कार्य दिए जाने पर सवाल उठे हैं। निम्न गुणवत्ता के कार्य का आरोप लगाते हुए बिल, वाउचर और एमबी की जांच की मांग की गई है।
कारपेंटर स्टाफ की उपस्थिति संदिग्ध:
कई कारपेंटरों पर हाजिरी लगाकर निजी काम करने के आरोप हैं। खासकर असद खान के खिलाफ सीसीटीवी में अनुपस्थिति के प्रमाण होने का दावा किया गया है। हाजिरी रजिस्टर, कार्य रिपोर्ट और फुटेज की जांच की मांग की गई
